उपराष्ट्रपति के हाथों गोल्ड मेडल पाने से खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में का दूसरा दीक्षांत समारोह शनिवार को शहर के राजा बाजार स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया.
प्रतिनिधि,मोतिहारी
आपके शहर में
सपना हुआ साकार, उपराष्ट्रपति के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त करना था सबसे हसीन पल
द्वितीय दीक्षांत समाराेह में गोल्ड मेडल प्राप्त करना एक सपना से कम नहीं है. आज मेरा बचपन का सपना सकार हुआ. इस दिन का इंतजार वर्षो से था.मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति के हाथों मेडल प्राप्त करने काफी खुश हू. अंजली सिंह छात्रा, केविविआज का दिन मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण व यादगार दिन है.आज उपराष्ट्रपति के हाथों मेडल पाकर काफी उत्साहित हूं. मैं इस क्षण के लिए काफी उत्साहित थी. मेडल प्राप्त करने से मेरे माता -पिता भाई-बहन व परिजन काफी खुश है.आगे मेरा प्रयास होगा कि इससे बडे मंच पर मुझे जाने का मौका मिले.
सुनिधी,छात्रा केविविदीक्षांत समारोह मेरे लिए खास रहा.गोल्ड मेडल पाना अपने आप में खुशी की बात है. उपराष्ट्रपित के हाथों से यह मेडल प्राप्त करने से गर्व महसूस कर रही हूं. इस सम्मान से और बेहतर करने की प्रेरणा मिली है. इस कार्यक्रम में अतिथियों से जो प्रेरणादायी बातें सुनने को मिलीं उसे जीवन में आत्मसात करने का प्रयास करूगी.
श्वेता कुमारी,छात्रा केविविइस मेडल को पाकर मेरा सपना सकार हो गया. जैसे हीं मुझे पता चला कि मुझे गोल्ड मेडल मिलना है तक से मैं इस क्षण का इंतजार बेसब्री से कर रही थी. इस मेडल मेरे हौसले की उड़ान में गति को लाएगी. इस मेडल के मिलने से मेरे दोस्त व परिजन काफी खुश हैं तथा मुझे बधाई दे रहे है.
मानवी भार्गव,छात्रा केविविसफलता के बाद मेडल का मिलना वह भी दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के हाथों अपने आप में बड़ी बात है.आज मेरा सपना सकार हो गया है.इस सफलता से मुझे और बेहतर करने की प्रेरणा मिली है.मेडल मिलने से काफी उत्साहित हूं.
हिमांशु रंजन छात्र केविविडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए