School Van Accident: स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन पलटी,कई छात्र घायल और चालक मौके से फरार 

Updated:
विज्ञापन

सड़क किनारे पलटी स्कूल बस

School Van Accident: पूर्वी चंपारण के मधुबन में खोदातपुर-माड़ीपुर मार्ग पर कैम्ब्रिज स्कूल की वैन पलटने से कई बच्चे चोटिल हो गए. स्थानीय लोगों ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी के मधुबन से शशि चंद्र तिवारी की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

School Van Accident: पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में सोमवार को स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई.इस दर्दनाक हादसे में वैन सवार कई बच्चे चोटिल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की सक्रियता और मदद से इलाज के लिए तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहां डॉक्टरों की देखरेख में बच्चों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है.

डीहूटोला नयाचौक के पास हुआ हादसा

घटना मधुबन थाना क्षेत्र के खोदातपुर-माड़ीपुर रोड स्थित डीहूटोला नयाचौक के पास की है.बताया जाता है कि एक निजी विद्यालय, कैम्ब्रिज स्कूल, की वैन सोमवार की सुबह विभिन्न इलाकों से बच्चों को बैठाकर स्कूल लेकर आ रही थी.इसी दौरान सड़क पर वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण चालक संतुलन खो बैठा और वैन पलट गई.हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरातफरी का माहौल कायम हो गया.

स्थानीय लोगों ने वैन से सुरक्षित निकाला बाहर

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे.लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वैन में फंसे रोते-बिलखते बच्चों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क काफी संकरी होने और स्कूल वाहन की तेज रफ्तार होने के कारण यह दुर्घटना हुई है.ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर सावधानी नहीं बरतने से अक्सर हादसों की आशंका बनी रहती है.

जांच और कार्रवाई में जुटी मधुबन पुलिस

घटना के तुरंत बाद पुलिसिया कार्रवाई के डर से वैन चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया.हादसे की भनक लगते ही बच्चों के डरे-सहमे अभिभावक भी रोते-बिलखते घटनास्थल और अस्पताल पहुंचने लगे.इधर, सूचना मिलने के तुरंत बाद मधुबन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.पुलिस ने क्रेन की सहायता से गड्ढे में पलटी वैन को बाहर निकलवाया और उसे जब्त कर थाने ले गई.पुलिस मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई और फरार चालक की तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें: भाई की मौत का बदला लूंगा…” कहने वाला सिपाही मोतिहारी पुलिस लाइन में तैनात, पुराना रहा है विवादित रिकॉर्ड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन