पिपरा में किसान से मांगी 25 लाख की रंगदारी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पिपरा थाने के बेदीबन मधुबन गांव के किसान भुलन साह से 25 लाख की रंगदारी मांगी गयी है.
विज्ञापन
मोतिहारी. पिपरा थाने के बेदीबन मधुबन गांव के किसान भुलन साह से 25 लाख की रंगदारी मांगी गयी है. उनके दरवाजे पर 30-35 की संख्या में आये कुछ लोगों ने पहले गाली गलौज की, उसके बाद 25 लाख की रंगदारी मांगी., नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी. घटना को लेकर भूलन ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि बरामदे पर रखे ट्रंक का लॉक तोड़ सामान भी लूट लिया गया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन