रोटरी क्लब चकिया का नया सत्र शुरू, नए अध्यक्ष-सचिव ने संभाली कमान, डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान

Updated:
विज्ञापन
Rotary Club Chakia

रोटरी क्लब चकिया का नया सत्र शुरू

Rotary Club Chakia: रोटरी क्लब ऑफ चकिया के नए सत्र 2026-27 की शुरुआत हुई. अध्यक्ष संदीप तुलस्यान और सचिव रामानंद पटेल ने कार्यभार संभाला. डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को सम्मानित किया गया और वृक्षारोपण भी किया गया.

विज्ञापन

मोतिहारी से निर्मल मिश्रा की रिपोर्ट

Rotary Club Chakia: रोटरी क्लब ऑफ चकिया ने नए सत्र 2026-27 की शुरुआत समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ की. डॉक्टर्स डे के अवसर पर आयोजित समारोह में क्लब के नए अध्यक्ष रोटेरियन संदीप तुलस्यान और सचिव रोटेरियन रामानंद पटेल ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया.

कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों, चिकित्सकों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही. नए पदाधिकारियों ने समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया.

ये भी पढ़ें: कहीं आपकी खरीदी हुई पुरानी गाड़ी चोरी की तो नहीं? खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो पड़ सकते हैं कानूनी लफड़े में

डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान

समारोह में क्षेत्र के चिकित्सक डॉ. संजय कुमार, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. यशवंत राठौर, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. मुकेश कुमार और डॉ. अभिमन्यु कुमार को उनके चिकित्सकीय एवं सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

रोटरी क्लब की ओर से सभी चिकित्सकों को शॉल और प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मान दिया गया.

ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों और चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया.

इस अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया.

नए अध्यक्ष और सचिव ने क्या कहा?

नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन संदीप तुलस्यान ने कहा कि रोटरी क्लब समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जनहित के कार्यों को आगे भी प्राथमिकता देगा.

वहीं सचिव रोटेरियन रामानंद पटेल ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा.

कई सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन केशर कुमार सिंह ने किया.

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. रोहित सिंह, पूर्व सचिव गुंजन तुलस्यान, रोटेरियन स्टैनली पिल्लई, अमरजीत कुमार, प्रकाश कुमार, अमित रुंगटा समेत क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे. सभी ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय सहयोग का भरोसा जताया.

ये भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में सबसे ज्यादा प्रेम में धोखे की शिकार होती लड़कियां, महिला थाने में दर्ज आंकड़ों से खुलासा

विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन