मोतिहारी: स्वर्ण दुकानदारों से लूट मामले में लाइनर बनी महिला गिरफ्तार, गिरोह की तलाश तेज

Updated:
विज्ञापन

लूटकांड में गिरफ्तार महिला

रामगढ़वा थाना क्षेत्र में स्वर्ण दुकानदारों से हुई लूट मामले में पुलिस ने लाइनर की भूमिका निभाने वाली महिला को गिरफ्तार किया है. उसके पास से लूट के चांदी के पायल बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन

पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा से अरुण कुमार ओझा की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Motihari News: रामगढ़वा थाना क्षेत्र के भटिया और बेला गांव के समीप दो अलग-अलग स्वर्ण दुकानदारों से हुई लूट की घटनाओं में लाइनर की भूमिका निभाने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस अब इस वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

दो अलग-अलग लूटकांड में दर्ज हुआ था मामला

जानकारी के अनुसार 11 मई को भटिया गांव के समीप फुलवार निवासी आभूषण दुकानदार श्रवण कुमार से तथा 15 मई को बेला गांव के समीप बेला निवासी रोहित कुमार के साथ मारपीट कर बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए थे.

इस मामले में रामगढ़वा थाना में कांड संख्या 235/26 और 237/26 दर्ज किया गया था.

महिला लाइनर गिरफ्तार

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लूटकांड में लाइनर की भूमिका निभाने वाली महिला को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार महिला की पहचान अफसाना खातून के रूप में हुई है. वह आदापुर थाना क्षेत्र के पकही गांव की रहने वाली बताई गई है.

बरामद हुए लूट के पायल

पुलिस ने महिला के पास से करीब 150 ग्राम वजन के तीन जोड़ी चांदी के पायल और टेक्नो स्पार्क कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है.

अंचल पुलिस निरीक्षक अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार महिला ने लूट की घटनाओं में लाइनर का काम किया था. पूछताछ के दौरान उसने वारदात में शामिल अन्य अपराधियों के नामों का भी खुलासा किया है.

अपराधियों की तलाश जारी

थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

छापेमारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक सुमित कुमार प्रसाद, मनीष कुमार, रेणु कुमारी तथा प्रिया कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन