कल-परसो मोतिहारी के इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली, पहले ही चार्ज कर लें मोबाइल और इंवर्टर

Updated:
विज्ञापन

बिजली ठीक करता मिस्त्री (सांकेतिक) | प्रभात खबर नेटवर्क

मोतिहारी में 5 और 6 सितंबर को तीन घंटे बिजली कटेगी. बेलिसराय पावर हाउस से जुड़े कई प्रमुख इलाकों में सुबह 8 से 11 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से पहले से जरूरी व्यवस्था करने की अपील की है.

विज्ञापन

मोतिहारी पावर कट अपडेट: शहर के कई प्रमुख इलाकों में 5 और 6 सितंबर को सुबह तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बेलिसराय पावर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी. इस दौरान विद्युत विभाग की टीम आवश्यक मरम्मत और लाइन मेंटेनेंस का काम करेगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से बिजली कटौती से पहले जरूरी व्यवस्था कर लेने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बारिश-वज्रपात से खराब ब्रेकर की होगी मरम्मत

विद्युत विभाग के अनुसार, बारिश और वज्रपात के कारण बेलिसराय पावर हाउस के ब्रेकरों में कुछ तकनीकी दोष उत्पन्न हो गए हैं. 5 और 6 सितंबर को बिजली आपूर्ति बंद रखकर इन खामियों को दूर किया जाएगा.

इसके अलावा 33 केवी लाइन के सभी जंपर प्वाइंट्स की भी मरम्मत की जाएगी. लाइन को सुरक्षित और बाधारहित रखने के लिए विद्युत तारों के आसपास आने वाले पेड़, बांस और डालियों की छंटाई भी होगी.

इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली

मेंटेनेंस कार्य के कारण बलुआ, चांदमारी, आजादनगर, इकौना, अंबिका नगर, चिलवनिया, लक्ष्मण चौक, सदर अस्पताल और बापूधाम रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

इसके अलावा रेडक्रॉस, श्रीकृष्ण नगर, जिला स्कूल, अगरवा, गायत्री नगर, शांतिपुरी, बेलबनवा, आनंद धाम, चरखा पार्क, गांधी संग्रहालय, टाउन थाना, मुफस्सिल थाना और टाउन हॉल क्षेत्र में भी आपूर्ति प्रभावित होगी.

पहले से कर लें पानी और जरूरी काम की व्यवस्था

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए पहले से पानी और अन्य जरूरी जरूरतों की व्यवस्था कर लें. खासकर घरों, दुकानों और संस्थानों में बिजली से जुड़े आवश्यक काम सुबह 8 बजे से पहले पूरा कर लेने की सलाह दी गई है.

विभाग के अनुसार, निर्धारित अवधि में मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.

यह भी पढे़ं:

ग्राउंड रिपोर्ट: मोतिहारी के आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाली, न वजन मशीन न बच्चों की मॉनिटरिंग, ढर्रे पर व्यवस्था

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन