मोतिहारी पुलिस की अनूठी पहल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ मिलकर चलाएगी जागरूकता अभियान

Author Amresh kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ मिलकर चलाएगी जागरूकता अभियान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी पुलिस ने एक अनूठी पहल के तहत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को अपने साथ जोड़ने की तैयारी की है। 50 हजार से अधिक फॉलोअर्स वाले डिजिटल क्रिएटर्स के साथ मिलकर साइबर अपराध, यातायात नियमों और नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता फैलाई जाएगी।

विज्ञापन

social media influencers: सोशल मीडिया की दिन-प्रतिदिन बढ़ती पहुंच और प्रभाव को देखते हुए मोतिहारी पुलिस ने एक अनूठी पहल की है. मोतिहारी पुलिस अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को अपने साथ जोड़ने की बड़ी तैयारी में जुट गई है. पुलिस प्रशासन की ओर से इसके लिए एक विशेष समूह बनाए जाने की कवायद तेजी से शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

Cyber crime awareness campaign: 50 हजार से अधिक फॉलोअर्स वाले होंगे शामिल

इस विशेष योजना के तहत प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कम-से-कम 50 हजार फॉलोअर्स वाले सभी सक्रिय इन्फ्लुएंसर्स को शामिल करने की योजना बनाई गई है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया के जरिए जन-जन तक महत्वपूर्ण सूचनाएं पहुंचाना है.

जनजागरूकता और साइबर अपराध से बचाव का उद्देश्य

एसपी स्वर्ण प्रभात ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य जनजागरूकता फैलाना, साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताना, यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना, नशामुक्ति अभियान चलाना तथा पुलिस की जनहितकारी गतिविधियों की जानकारी आम लोगों तक आसानी से पहुंचाना है.

डिजिटल क्रिएटर्स और पुलिस के बीच बनेगा समन्वय

पुलिस का मानना है कि सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों तक सीधी पहुंच रखने वाले ये इन्फ्लुएंसर्स जागरूकता अभियानों में एक बेहद प्रभावी माध्यम साबित हो सकते हैं. इस विशेष समूह के माध्यम से पुलिस और डिजिटल क्रिएटर्स के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की पूरी योजना है.

यह भी पढ़ें... मां की डांट से नाराज होकर छठी कक्षा का छात्र लापता, पुलिस तलाश में जुटी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन