4 महीने से नहीं मिली पेंशन, कार्यालय का चक्कर काट रहे बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवा लाभार्थी

Updated:
विज्ञापन
Pension Scheme Bihar

AI जेनरेटेड फोटो

Pension Scheme Bihar: मोतिहारी सदर प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हजारों लाभार्थियों को चार महीने से पेंशन नहीं मिली है. बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवा लाभार्थी प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं.

विज्ञापन

मोतिहारी से सामंत कुमार गौतम की रिपोर्ट

Pension Scheme Bihar: हर महीने मिलने वाली पेंशन ही कई बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं के लिए जीवन का सहारा है. लेकिन पिछले तीन से चार महीने से खाते में राशि नहीं पहुंचने से हजारों लाभार्थी परेशान हैं. कोई दवा के लिए चिंतित है तो कोई रोजमर्रा का खर्च चलाने के लिए प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर है.

मोतिहारी सदर प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तहत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को समय पर राशि नहीं मिलने से परेशानी बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा

वृद्ध, दिव्यांग और विधवा पेंशनधारी सबसे ज्यादा प्रभावित

लाभार्थियों का कहना है कि वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन और पारिवारिक पेंशन की राशि पिछले तीन से चार महीने से नियमित रूप से खाते में नहीं आ रही है.

इसके कारण कई लोग अपने घरों से प्रखंड कार्यालय पहुंचकर पेंशन की जानकारी ले रहे हैं. कुछ मामलों में पेंशन नहीं मिलने से लाभार्थियों और कर्मचारियों के बीच नाराजगी की स्थिति भी बन रही है.

ये भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में सबसे ज्यादा प्रेम में धोखे की शिकार होती लड़कियां, महिला थाने में दर्ज आंकड़ों से खुलासा

31 हजार लोग हैं पेंशन पर निर्भर

सदर प्रखंड में करीब 31 हजार लाभार्थी विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं पर निर्भर हैं.

प्रखंड कार्यालय के अनुसार, पहले यह संख्या करीब 39 हजार थी, लेकिन कई लाभार्थियों के निधन के बाद उनकी संख्या कम हो गई.

वहीं करीब 7 हजार आवेदकों ने पेंशन के लिए आवेदन तो किया है, लेकिन जीवन प्रमाणीकरण (Life Certificate) नहीं कराने के कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

ऑनलाइन स्टेटस में क्या दिख रहा?

कई पेंशनधारियों का कहना है कि ऑनलाइन स्टेटस चेक करने पर संदेश आ रहा है कि लाभार्थी का जिला स्तर पर सत्यापन और लॉक की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. साथ ही जीवन प्रमाणीकरण भी सत्यापित बताया जा रहा है.

इसके बावजूद कई लाभार्थियों के खातों में राशि नहीं पहुंची है.

क्या बोले प्रभारी बीडीओ?

सदर प्रखंड के प्रभारी बीडीओ किशन चन्द्रयान ने कहा कि जितने भी पात्र लाभार्थी पेंशन योजना से जुड़े हैं, सभी को राशि मिलेगी.

उन्होंने कहा कि कई परिवारों में कुछ सदस्यों के खाते में पेंशन की राशि पहुंच गई है, जबकि अन्य के खाते में अभी नहीं आई है. इससे लोगों में भ्रम की स्थिति बन रही है.

उन्होंने लाभार्थियों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और पेंशन भुगतान को लेकर अनावश्यक चिंता नहीं करने की अपील की.

ये भी पढ़ें: सरकारी अस्पताल से रेफर हुआ नवजात, पैसों की कमी बनी बाधा, बच्चा अस्पताल ने मुफ्त इलाज कर बचाई जान

विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन