हरसिद्धि हत्या कांड का आरोपी फरार, पुलिस ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम

Updated:
विज्ञापन

आरोपी की फाइल फोटो, सोर्स- प्रभात खबर

हत्या के मामले में फरार मो. असलम मियां की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी है. अब आरोपी की तलाश में आम लोगों की मदद लेने के लिए पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है.

विज्ञापन

मोतिहारी क्राइम: हरसिद्धि थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी मो. असलम मियां की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अब इनाम घोषित किया है. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना के लिए 10 हजार रुपये देने की घोषणा की है. इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी की तस्वीर भी जारी की है, ताकि उसकी पहचान और गिरफ्तारी में आम लोगों की मदद ली जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

हत्या के मामले में फरार है असलम मियां

पुलिस के अनुसार, हरसिद्धि थाना कांड संख्या 245/26 हत्या के मामले में मो. असलम मियां फरार चल रहा है. वह सोहराती मियां का पुत्र है और मठलोहियार छतवनिया गांव का रहने वाला है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही है.

पहले से दर्ज हैं चोरी और हत्या के केस

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मो. असलम मियां के खिलाफ पहले से भी मामले दर्ज हैं. उसके खिलाफ छतौनी थाना कांड संख्या 35/25 चोरी से जुड़ा मामला दर्ज है. इसके अलावा हरसिद्धि थाना कांड संख्या 112/26 में भी हत्या का केस दर्ज है.

अब हरसिद्धि थाना कांड संख्या 245/26 में फरार रहने के कारण पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की है. आरोपी की तस्वीर जारी होने के बाद पुलिस को उम्मीद है कि उसकी पहचान और संभावित ठिकाने के बारे में अहम जानकारी मिल सकेगी.

सूचना देने वाले को मिलेंगे 10 हजार रुपये

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति को मो. असलम मियां के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सही और उपयोगी सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये की इनामी राशि दी जाएगी.

पुलिस की ओर से सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने की बात कही गई है. ऐसे में लोग बिना अपनी पहचान सार्वजनिक होने की चिंता के पुलिस को जानकारी दे सकते हैं.

पुलिस ने जारी किया संपर्क नंबर

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने संपर्क नंबर भी जारी किया है. एसपी ने लोगों से अपील की है कि आरोपी को कहीं देखने या उसके ठिकाने की जानकारी मिलने पर खुद कार्रवाई करने के बजाय सीधे पुलिस को सूचना दें. सूचना देने के लिए संपर्क नंबर: 9031827100. पुलिस की इनाम घोषणा के बाद अब हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हत्या मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर अभियान और तेज होने की उम्मीद है.

यह भी पढे़ं:

मोतिहारी पुलिस के हत्थे चढ़ा अपराधी, किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की थी योजना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन