ePaper

15 जून से सुबह से खुले रहेंगे पशुपतिनाथ मंदिर के चारों कपाट

Updated at : 30 May 2024 4:42 PM (IST)
विज्ञापन
15 जून से सुबह से खुले रहेंगे पशुपतिनाथ मंदिर के चारों कपाट

नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित बाबा पशुपतिनाथ मंदिर के चारों कपाट को भक्तों के दर्शन के लिए खोला जायेगा.

विज्ञापन

रक्सौल : नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित बाबा पशुपतिनाथ मंदिर के चारों कपाट को भक्तों के दर्शन के लिए खोला जायेगा. आगामी 15 जून यानि नेपाली कैंलेंडर के अनुसार आषाढ़ महीने की पहली तारीख से इसका अनुपालन किया जायेगा. पशुपतिनाथ क्षेत्र विकास कोष के प्रवक्ता रेवती रमण अधिकारी ने बताया कि 15 जून से सभी चारों कपाट को सुबह 4 बजे से ही खोल दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि इससे पहले मंदिर में मुख्य भट्ट के प्रवेश के बाद ही सुबह 8.30 बजे के बाद तीन कपाट को खोला जाता था, लेकिन लगातार यहां दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर कमिटी के द्वारा यह निर्णय लिया गया है. सुबह 4 बजे से ही मंदिर का चारों कपाट खोल दिया जायेगा. जिससे भक्त आसानी से कम समय में भगवान का दर्शन कर पायेंगे. इससे पहले से चले आ रहे नियम के अनुसार महाशिवरात्रि, हरितालिका तीज, बालाचचर्तुदशी के दिन ही मंदिर का चारों कपाट सुबह 4 बजे खोला जाता था. कोरोना काल के बाद यह पहला मौका है, जब भारी संख्या में भारतीय पर्यटक नेपाल का रुख कर रहे हैं. नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों का सबसे प्रमुख तीर्थ बाबा पशुपतिनाथ का मंदिर ही होता है. लाखों भक्तों की आस्था यहां मंदिर से जूड़ी हुई है, ऐसे में दक्षिण भारत के साथ-साथ पूरे देश और विदेश से भी लोग बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन