बंजरिया की नयी थानाध्यक्ष निभा कुमारी ने लिया प्रभार, अवैध शराब और दलालों पर सख्ती का ऐलान
बंजरिया के नए थानाध्यक्ष निभा कुमारी
बंजरिया में नयी थानाध्यक्ष निभा कुमारी ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई करने को प्राथमिकता बताई है. नयी थानाध्यक्ष ने अवैध शराब और भू-माफियाओं पर नकेल कसने का भरोसा दिलाया है.
Motihari News: बंजरिया. थाना परिसर में रविवार को नयी थानाध्यक्ष निभा कुमारी ने आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण किया. उन्होंने पूर्व थानाध्यक्ष अमित सिंह से प्रभार लिया. इससे पहले निभा कुमारी तुरकौलिया थाना में दारोगा के पद पर तैनात थीं. पदभार संभालने के बाद उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने, आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई करने को अपनी प्राथमिकता बताया.
शराब और भू-माफियाओं पर होगी सख्त कार्रवाई
नयी थानाध्यक्ष निभा कुमारी ने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा. इसके साथ ही भू-माफियाओं और दलालों की गतिविधियों पर भी पुलिस की नजर रहेगी. उन्होंने कहा कि किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
कानून का राज और सुरक्षा होगी प्राथमिकता
थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में कानून का राज स्थापित करना और आम जनता की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास करेगी. उन्होंने कहा कि अपराध और गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता बढ़ायी जाएगी.
पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय पर जोर
निभा कुमारी ने पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर और सहयोगात्मक संबंध बनाने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ उनका व्यवहार सहज रहेगा. लोग बिना किसी डर या झिझक के अपनी शिकायतें थाने तक पहुंचा सकें, इसके लिए सकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास किया जाएगा.
शिकायतों पर कार्रवाई का दिया भरोसा
नयी थानाध्यक्ष ने आम लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा. क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी मिलने पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी. उन्होंने नागरिकों से भी पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की.
स्थानीय लोगों ने नयी थानाध्यक्ष का किया स्वागत
प्रभार ग्रहण करने के बाद स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नयी थानाध्यक्ष निभा कुमारी का स्वागत किया. लोगों ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और बेहतर कानून-व्यवस्था की उम्मीद जतायी. नयी थानाध्यक्ष के पदभार संभालने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर भी उम्मीद बढ़ी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए