भारी मात्रा में नेपाली व देसी चुलाई शराब जब्त

रघुनाथपुर धनौती नदी किनारे से पुलिस ने भारी मात्रा में नेपाली और देसी चुलाई शराब जब्त किया है.
तुरकौलिया. रघुनाथपुर धनौती नदी किनारे से पुलिस ने भारी मात्रा में नेपाली और देसी चुलाई शराब जब्त किया है. जबकि पुलिस को देख कारोबारी भाग निकले. थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि उक्त नदी के किनारे भारी मात्रा में शराब रखा हुआ है. कारोबारी बेचने के फिराक में है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर छापेमारी के लिए पुलिस उक्त जगह पहुचीं. जहां कुछ लोग पुलिस को देखते ही फरार हो गए. तलाशी के दौरान नदी के किनारे झाड़ी में और नदी में शराब छुपाया गया था. 30 कार्टन नेपाली कस्तूरी और 62 लीटर देसी चुलाई शराब जब्त हुआ है. वही तस्करों की पहचान में पुलिस जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




