मोतिहारी: नाहिदा खानम ने उत्तीर्ण की ऑल इंडिया बार परीक्षा, इलाके में खुशी की लहर

Updated:
विज्ञापन
नाहिदा खानम | Prabhat Khabar Network

नाहिदा खानम | Prabhat Khabar Network

मोतिहारी की नाहिदा खानम ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) में शानदार सफलता हासिल की है. उन्होंने 1.75 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के बीच अपनी पहचान बनाई है. यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे इलाके के लिए गर्व का क्षण है.

विज्ञापन

Nahida Khanam AIBE: कानून की डिग्री लेकर वकालत करने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) में मोतिहारी के बंजरिया मस्जिद टोला की नाहिदा खानम ने शानदार सफलता हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे इलाके में खुशी की लहर है.

1.75 लाख से अधिक अभ्यर्थियों में बनाई पहचान

इस परीक्षा में देशभर से करीब 1,75,700 कानून के डिग्रीधारियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें सफलता का प्रतिशत 65.92 रहा. नाहिदा खानम बंजरिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख रहे स्वर्गीय अनीसुर्रहमान की बहू और समाजसेवी मोहम्मद ताहिर की पत्नी हैं. उन्होंने घर-परिवार की तमाम जिम्मेदारियों को संभालते हुए यह सफलता हासिल कर मिसाल पेश की है. वर्तमान में वे मोतिहारी सिविल कोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस कर रही हैं.

देशभर की अदालतों में वकालत का मिला अधिकार

इस परीक्षा को पास करने के बाद नाहिदा खानम को देश की किसी भी अदालत में वकालत करने का कानूनी अधिकार (सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस) मिल गया है. उनकी इस सफलता पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

ये भी पढ़ें: ग्रामीण स्कूलों में बदलेगा क्लासरूम का माहौल, 'नो एज-गैप मॉडल' से ड्रॉपआउट रोकने की अनूठी पहल


विज्ञापन
Intejarul Haq

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन