मोतिहारी में संपत्ति विवाद का खूनी अंजाम, सगे भाई ने चाकू से गोदकर की हत्या
मोतिहारी में संपत्ति विवाद का खूनी अंजाम, सगे भाई ने चाकू से गोदकर की हत्या (AI PHOTO)
मोतिहारी के जानपुल मोहल्ले में संपत्ति विवाद ने विकराल रूप ले लिया। दो सगे भाइयों के बीच चल रहे विवाद में रविवार को एक भाई ने दूसरे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
Motihari News: मोतिहारी शहर के जानपुल मोहल्ले में रविवार को संपत्ति विवाद ने एक खूनी रूप ले लिया. मिली जानकारी के अनुसार दोनों सगे भाइयों के बीच पिछले कुछ समय से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. रविवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई.
आपके शहर में
Property Dispute Murder: चाकू से हमला कर सगे भाई को उतारा मौत के घाट
कहासुनी के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी भाई अपना आपा खो बैठा. उसने कथित तौर पर तेजधार चाकू से अनुराग कुमार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस अचानक हुए हमले से अनुराग गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. खून से लथपथ अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई.
Brother kills brother: वारदात के बाद आरोपी भाई मौके से फरार
चाकू से हमला करने की इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया. घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और भारी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए. आसपास के लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस थाने को दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की छापेमारी
घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राजीव रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से छानबीन कर साक्ष्य जुटाए और लोगों से पूछताछ की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.
यह भी पढ़ें... रील, मैसेज और फेक प्रोफाइल... मुजफ्फरपुर में इंस्टाग्राम से कैसे बढ़ रहा अपराध का जाल?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए