आपके इलाके में भी कटेगी बिजली? 4 और 5 जुलाई को मोतिहारी के इन क्षेत्रों में रहेगा शटडाउन

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Motihari Power Cut: मोतिहारी में 33 केवी रिंग मेन लाइन निर्माण कार्य के कारण 4 और 5 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. जानें प्रभावित क्षेत्रों की पूरी सूची.

विज्ञापन

मोतिहारी से सामंत कुमार गौतम की रिपोर्ट

विज्ञापन

Motihari Power Cut: मोतिहारी शहर के रेलवे, शांतिपुरी, अगरवा, बेलबनवा समेत कई इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है. बिजली विभाग ने 33 केवी रिंग मेन छतौनी-बेलीसराय लाइन के निर्माण कार्य को लेकर 4 और 5 जुलाई को निर्धारित शटडाउन की घोषणा की है. इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में करीब ढाई घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी.

विभाग के अनुसार दोनों दिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 11 केवी रेलवे/शांतिपुरी फीडर बंद रहेगा. इसलिए उपभोक्ताओं को जरूरी काम पहले ही निपटा लेने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: बिहार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 15 जुलाई से आवेदन, जानें जरूरी दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया

किन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली

निर्धारित शटडाउन के दौरान निम्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी:

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर सहित पूरे देश में E-Rickshaw बीच सड़क पर क्यों हो रहे हैं बंद? जानिए इसके पीछे की पूरी सच्चाई

क्यों लिया जा रहा है शटडाउन

बिजली विभाग के अनुसार 33 केवी रिंग मेन छतौनी-बेलीसराय लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है. इस कार्य को सुरक्षित और निर्धारित समय में पूरा करने के लिए दोनों दिन संबंधित फीडर को बंद रखा जाएगा.

क्या बोले विद्युत विभाग के अधिकारी

विद्युत विभाग के एसडीओ राजीव मिश्रा ने बताया कि 33 केवी रिंग मेन लाइन निर्माण कार्य के कारण 4 और 5 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रेलवे/शांतिपुरी फीडर बंद रहेगा.

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शटडाउन के समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें: मोबाइल टावर लगाने की प्रक्रिया तेज, लंबित आवेदनों का निपटारा 30 सितंबर तक अनिवार्य

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन