Motihari News: नाबालिग छात्रा को लेकर फरार हुआ टीचर, दो बच्चों का बाप है आरोपी

Updated:
विज्ञापन

Bihar crime news

Motihari News: जिले में एक शिक्षक अपनी ही छात्रा को लेकर फरार हो गया. शिक्षक शादीशुदा बताया जा रहा है. उसके दो बच्चे भी हैं. पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है. छात्रा की मेडिकल जांच कराई जा रही है.

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी में एक शिक्षक ने गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. दरअसल, गुरुजी का दिल अपने ही स्कूल के नौवीं की एक छात्रा पर आ गया. जिसके बाद गुरूजी लोक लाज छोड़कर अपनी नाबालिग शिष्या के साथ फरार हो गए. हालांकि, छात्रा के साथ फरार होने वाले गुरु जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार शिक्षक अरेराज प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रामश्रीया के बीपीएससी शिक्षक बताए जा रहे हैं. पुलिस नाबालिग छात्रा के मेडिकल जांच व 164 की बयान में जुटी है. 

आपके शहर में

विज्ञापन

स्कूल के पास ही रहता था टीचर

जानकारी के अनुसार, आरोपी टीचर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. पुलिस के रडार पर टीचर और छात्रा को भगाने में सहयोग करने वाले विद्यालय के एक और शिक्षक भी है. छात्रा के साथ फरार गुरुजी शादी शुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं. ग्रामीणों के अनुसार, छात्रा के साथ फरार शिक्षक पत्नी व बच्चों के साथ स्कूल के पास ही कमरा लेकर रहते थे. गिरफ्तार शिक्षक पटना जिले का रहने वाला बताया जा रहा है.

मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने क्या कहा?

मामला को लेकर मलाही थाना अध्यक्ष ने बताया कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय के एक शिक्षक ने दो दिन पहले 9वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्रा को प्रेम प्रसंग में लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिली थी. सूचना के बाद टेक्निकल मदद से दोनों को हिरासत में लिया गया है. वहीं छात्रा को लेकर फरार होने वाले टीचर पर पॉस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. साथ ही आगे की करवाई की जा रही है. वहीं छात्रा की मेडिकल जांच व 164 की बयान की प्रक्रिया की जा रही है. दोनों को भगाने में एक शिक्षक की मिलीभगत की बात भी सामने आयी है. सबूत मिलते ही शिक्षक को गिरफ्तार किया जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन