धोखाधड़ी और लूट मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों का है रिकॉर्ड

Motihari News: गोविंदगंज थाना पुलिस ने धोखाधड़ी एवं लूट कांड में वांछित 7 हजार रुपये के इनामी आरोपी अनिल राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.
मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट
Motihari News: गोविंदगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी एवं लूट कांड में वांछित 7 हजार रुपये के इनामी आरोपी अनिल राय को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र स्थित मझौपुर हजारी गांव का निवासी है. उसके विरुद्ध गोविंदगंज थाना कांड संख्या 280/25 दर्ज है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
गुप्त सूचना पर पुलिस ने दबोचा
पुलिस के अनुसार अनिल राय लंबे समय से फरार चल रहा था. गुप्त सूचना मिलने पर गोविंदगंज थाना पुलिस एवं जिला आसूचना इकाई (DIU) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.
कई आपराधिक मामलों में दर्ज है नाम
पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ साहेबगंज थाना में मारपीट, धोखाधड़ी, उत्पात एवं अन्य संदेहास्पद गतिविधियों से जुड़े कुल छह मामले दर्ज हैं.
संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई का नेतृत्व अरेराज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रवि कुमार के निर्देशन में किया गया. टीम में गोविंदगंज थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा, पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार, DIU प्रभारी करण कुमार सिंह तथा गोविंदगंज थाना एवं DIU के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










