लोन का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, माइक्रो फाइनेंस कंपनी का मैनेजर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Motihari News

AI जेनरेटेड फोटो

Motihari News: पूर्वी चंपारण के ढाका में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक पर लोन दिलाने के बहाने महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल और अन्य कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

विज्ञापन

मोतिहारी के सिकरहना से राजकिशोर गिरि की रिपोर्ट

Motihari News: पूर्वी चंपारण के ढाका थाना क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एक शाखा प्रबंधक पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

यह भी पढ़ें: बिहार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 15 जुलाई से आवेदन, जानें जरूरी दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया

लोन के बहाने कमरे में बुलाने का आरोप

पीड़िता, जो चिरैया थाना क्षेत्र की रहने वाली है, ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक ने लोन दिलाने के बहाने उसे अपने कमरे में बुलाया. वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया.

घटना के बाद महिला ने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामला स्थानीय पुलिस तक पहुंचा.

शिकायत मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई

ढाका थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने और न्यायालय में बयान दर्ज कराने सहित अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है.

यह भी पढ़ें: हज पर जाना है तो जल्द करें आवेदन, 20 जुलाई आखिरी तारीख, जानें जरूरी दस्तावेज और नियम

क्या कहती है पुलिस

ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

नोट: यह मामला जांच के अधीन है. दुष्कर्म का आरोप पीड़िता की शिकायत पर दर्ज किया गया है. आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और पुलिस जांच के बाद ही होगी.

यह भी पढ़ें: मैरिज ऐप पर हुई दोस्ती ने बर्बाद कर दी जिंदगी, प्यार, गेमिंग और निवेश के जाल में युवक से 40 लाख की साइबर ठगी

विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन