महाराष्ट्र में सारे कयास को जनता ने कर दिया धराशायी : राधामोहन

Updated:
विज्ञापन

महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन (महायुति) को मिली शानदार जीत पर भाजपा जिला कार्यालय चंद्रहिया में जश्न मनाया गया.

विज्ञापन

मोतिहारी . महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन (महायुति) को मिली शानदार जीत पर भाजपा जिला कार्यालय चंद्रहिया में जश्न मनाया गया. सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, पूर्व विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह, उप महापौर डॉ लालबाबू प्रसाद, महामंत्री योगेंद्र प्रसाद एवं विवेकानंद पाण्डेय, विनोद कुशवाहा, मोहिब्बुल हक सहित उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को अबीर लगा व मिठाई खिला जीत का जश्न मनाया.सांसद ने कहा कि महाराष्ट्र की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत है. राजनीतिक धुरंधरों के सारे कयास को महाराष्ट्र की जनता ने धराशायी कर दिया. इसके लिए उन्होंने महाराष्ट्र की जनता को बधाई दी है. जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन