मधुबन-बैरगनिया में एक ही वक्त सोने की दुकानों में चोरी, टाइमिंग ने पुलिस के सामने खड़ी की नई चुनौती

Updated:
विज्ञापन

वारदात के दौरान बाईक पर दो बाईक पर बैठे बदमाश

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उत्तर बिहार में कोढ़ा गैंग की सक्रियता की आशंका के बीच मधुबन और बैरगनिया में एक ही समय पर स्वर्ण व्यवसायी लूट का शिकार हुए. दोनों वारदातों की टाइमिंग एक जैसी होने के कारण पुलिस को किसी बड़े गिरोह के शामिल होने का शक है.

विज्ञापन

Motihari News: मधुबन. उत्तर बिहार में कोढ़ा गैंग की सक्रियता की आशंका के बीच शनिवार को मधुबन और सीतामढ़ी के बैरगनिया में स्वर्ण व्यवसायियों को निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है. दोनों घटनाओं की टाइमिंग लगभग एक जैसी बतायी जा रही है. दोनों जगह दोपहर 12:49 बजे वारदात की बात सामने आने के बाद पुलिस अब दोनों घटनाओं के बीच संभावित कनेक्शन की जांच कर रही है.

विज्ञापन

मधुबन बाजार के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित स्वर्ण व्यवसायी पारस साह की दुकान से बदमाश करीब 35 ग्राम सोने के 17 जोड़ी झुमके लेकर फरार हो गये. इनकी कीमत करीब 4.50 लाख रुपये बतायी जा रही है. वहीं बैरगनिया बाजार के सुभाष चौक के पास स्वर्ण व्यवसायी कमलेश कुमार की दुकान से बदमाश करीब 65 से 70 ग्राम सोने की अंगूठियां लेकर भाग निकले.

एक ही समय पर दो जगह वारदात से बढ़ा संदेह

मधुबन और बैरगनिया में लगभग एक ही समय पर स्वर्ण दुकानों को निशाना बनाए जाने से पुलिस के सामने दोनों घटनाओं की कड़ी जोड़ने की चुनौती है. दोनों जगह वारदात का समय 12:49 बजे बताया जा रहा है.

इसी समानता के आधार पर दोनों घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह के शामिल होने की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है. हालांकि दोनों घटनाओं के बीच सीधा संबंध है या नहीं, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा.

जेवर का मोल-जोल और वजन करने के बहाने बनाया निशाना

दोनों घटनाओं में बदमाशों के वारदात करने का तरीका भी एक जैसा बताया जा रहा है. बदमाश दुकानदारों को जेवर का मोल-जोल और वजन करने की बात में उलझाते हैं. इसी दौरान मौका मिलते ही जेवर लेकर दुकान से निकल जाते हैं.

मधुबन में दो बाइक से चार बदमाशों के पहुंचने की बात सामने आयी है. इनमें से एक बदमाश दुकान के अंदर गया, जबकि उसका साथी बाइक पर बैठकर इंतजार करता रहा. दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाश दुकान से कुछ दूरी पर मौजूद थे.

महज पांच मिनट में 4.50 लाख के जेवर लेकर फरार

मधुबन की स्वर्ण दुकान में बदमाशों ने कथित तौर पर महज पांच मिनट के भीतर वारदात को अंजाम दिया. दुकान के अंदर मौजूद बदमाश ने दुकानदार को बातचीत और जेवर देखने में उलझाया और मौका मिलते ही सोने के झुमके लेकर बाहर निकल गया.

इसके बाद दोनों बाइक पर सवार बदमाश मौके से फरार हो गये. घटना के बाद दुकानदार को जब जेवर गायब होने का पता चला तो पुलिस को इसकी सूचना दी गयी.

सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की तलाश

मधुबन के स्वर्ण व्यवसायी पारस साह के आवेदन पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का उद्भेदन करने का प्रयास किया जा रहा है.

कोढ़ा गैंग की सक्रियता की आशंका के बीच जांच तेज

उत्तर बिहार में स्वर्ण दुकानों को इसी तरह निशाना बनाने वाले गिरोहों की सक्रियता की आशंका के बीच मधुबन और बैरगनिया की घटनाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ायी है. दोनों घटनाओं में एक जैसी कार्यप्रणाली और एक ही समय सामने आने के बाद पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.

फिलहाल मधुबन पुलिस सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से जुड़ी जानकारी और संदिग्धों की गतिविधियों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है.

ये भी पढ़ें: जिस BHU से पढ़ाई की, अब उसी में बनीं सहायक प्रोफेसर, फतेहपुर की बेटी डॉ. श्वेता पांडेय ने रचा इतिहास

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन