आम के पेड़ से युवती का लटकता हुआ शव बरामद
पुलिस ने थाना क्षेत्र के महम्मदपुर स्थित बगीचा से एक 19 वर्षीय युवती का शव आम के पेड़ पर लटका हुआ रविवार को बरामद किया है
केसरिया. पुलिस ने थाना क्षेत्र के महम्मदपुर स्थित बगीचा से एक 19 वर्षीय युवती का शव आम के पेड़ पर लटका हुआ रविवार को बरामद किया है, जो मृतक के घर से करीब दो सौ कदम की दूरी पर बताई जा रही है. मृतका महम्मदपुर निवासी स्व. सुरेश चौधरी की पुत्री मुस्कान कुमारी है, जो वर्ग दस की छात्रा थी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ग्रामीणों के अनुसार घर के कुछ दूरी पर एक बगीचा है. उक्त बागीचा के एक आम के पेड़ पर शव दुपट्टा से लटकता हुआ पाया गया. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया की मामले की जांच की जा रही है. इधर समाचार प्रेषण तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं था.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए