स्नान करने के दौरान बच्ची की डूबने से हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिकरहना नदी में स्नान करने के दौरान शुक्रवार दोपहर में एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई.

विज्ञापन

बंजरिया. थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव के समीप सिकरहना नदी में स्नान करने के दौरान शुक्रवार दोपहर में एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने शव को नदी में खोज कर बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही बंजरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर छानबीन करने के बाद पोस्टमार्टम लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बच्ची की पहचान थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव निवासी वीरेन्द्र साह की पांच वर्षीय पुत्री सरस्वती कुमारी के रूप में हुई हैं. घटना के बाद बच्ची के परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन