ePaper

गैस एजेंसी मालिक को मारी गोली, हालत गंभीर

Updated at : 05 Nov 2024 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
गैस एजेंसी मालिक को मारी गोली, हालत गंभीर

नकाबपोश अपराधियों ने शोभा एचपी गैस एजेंसी के मालिक चंचल श्रीवास्तव को गोली मार दी है. उन्हें दो गोली मारी है, जो पेट व पैर में लगी है.

विज्ञापन

चिरैया . नकाबपोश अपराधियों ने शोभा एचपी गैस एजेंसी के मालिक चंचल श्रीवास्तव को गोली मार दी है. उन्हें दो गोली मारी है, जो पेट b पैर में लगी है. गंभीर हालत में मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है. मामला थाना क्षेत्र के बाराजयराम की है. जानकारी के अनुसार उजले रंग की अपाची बाइक पर सवार होकर आये तीन नकाबपोश बदमाशों ने करीब एक घंटे तक एजेंसी के बाहर रोड पर भीड़ कम होने का इंतजार किया. भीड़ कम होते ही एजेंसी मालिक चंचल श्रीवास्तव को काउंटर से बाहर खींच कर तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें उन्हें दो गोली लगी है. गोली लगने से गेट का शीशा टूट गया. घटना को अंजाम देने के बाद तीन बदमाश हथियार लहराते हुए पंसलवा गांव की ओर फरार हो गये. घटना के समय एजेंसी का स्टाफ लंच करने चला गया था और चंचल श्रीवास्तव ही कैश काउंटर पर बैठे थे. हालांकि, कैश लूटने की बात सामने नही आयी है. घटना की सूचना मिलते ही सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर धनंजय कुमार निर्दोष सहित चिरैया व ढाका थाने की पुलिस पहुंच कर बदमाशों के भागने की दिशा में खोजबीन की. डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है. प्रथमदृष्टया आपसी रंजिश में घटना होना प्रतीत हो रहा है. उन्होंने कहा कि टीम का गठन कर बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. फिलहाल गैस एजेंसी पर पुलिस कैंप कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन