ठनका गिरने से किसान की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकानेकला पंचायत के चामू टोला गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में काम करने गये एक किसान के शरीर पर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

पताही. थाना क्षेत्र के बोकानेकला पंचायत के चामू टोला गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में काम करने गये एक किसान के शरीर पर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी. मृतक बोकानेकला चामू टोला का 40 वर्षीय अरविंद राय है. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि अरविंद राय अपने खेत में काम कर रहा था. तभी उसके शरीर पर आकाशीय बिजली गिर गयी, जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. ग्रामीणों ने खेत में गिरा देख परिजनों को इसकी सूचना दी. परिजनों ने उसे सीएचसी अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. वहीं मृतक किसान की पत्नी मीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष कैलास कुमार ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन