रक्सौल स्टेशन का DRM ज्योति प्रकाश मिश्रा ने किया निरीक्षण, एक सप्ताह में समस्याएं दूर करने को कहा

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्व मध्य रेलवे के DRM ज्योति प्रकाश मिश्रा ने रक्सौल स्टेशन का दौरा कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने अस्थायी टर्मिनल भवन, पानी व बैठने की व्यवस्था और अमृत भारत स्टेशन योजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. अधिकांश कमियों को एक सप्ताह में दूर करने के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

Raxaul News: पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ज्योति प्रकाश मिश्रा शनिवार को विशेष निरीक्षण यान से रक्सौल पहुंचे. स्टेशन पर स्थानीय स्टेशन अधीक्षक अजय कुमार ने उनका स्वागत किया. इसके बाद डीआरएम ने मंडल से आए अधिकारियों और स्थानीय रेल पदाधिकारियों के साथ स्टेशन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया. इस दौरान यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

अस्थायी टर्मिनल भवन में यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

डीआरएम ने रक्सौल स्टेशन के अस्थायी टर्मिनल भवन का निरीक्षण कर यात्रियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान सामने आयी कमियों को निर्धारित समय सीमा में दूर करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए.

पानी और बैठने की व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश

अस्थायी स्टेशन भवन परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त संख्या में चेयर उपलब्ध कराने को कहा गया. डीआरएम ने अधिकारियों से यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने का निर्देश दिया.

अमृत भारत स्टेशन योजना के निर्माण कार्य की भी जांच

अस्थायी भवन के निरीक्षण के बाद डीआरएम अपनी टीम के साथ निर्माणाधीन नए स्टेशन भवन के स्थल पर पहुंचे. उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. संबंधित अधिकारियों से निर्माण की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

रेलकर्मियों से मिले, समस्याएं और सुझाव सुने

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने रेलकर्मियों से भी बातचीत की. उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं और सुझावों को सुना. डीआरएम ने कहा कि मंडल स्तर के अधिकारियों के फील्ड में जाकर निरीक्षण करने से जमीनी स्थिति की सही जानकारी मिलती है. इससे यात्रियों और रेलकर्मियों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलता है.

एक सप्ताह में अधिकांश कमियां दूर करने का निर्देश

पत्रकारों से बातचीत में डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान रक्सौल स्टेशन पर जो भी कमियां सामने आयी हैं, उन्हें दूर करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि चिन्हित अधिकांश समस्याओं को एक सप्ताह के अंदर ठीक करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है.

रिटायरिंग रूम से वाशिंग पिट तक हुआ निरीक्षण

डीआरएम ने निरीक्षण के क्रम में अस्थायी स्टेशन भवन, रिटायरिंग रूम, अमृत भारत स्टेशन योजना के निर्माण स्थल, माल गोदाम, रनिंग रूम और वाशिंग पिट सहित विभिन्न स्थानों का जायजा लिया. मौके पर रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक ए.के. चौधरी, स्टेशन मास्टर सतीश कुमार जायसवाल, यातायात निरीक्षक धीरेंद्र कुमार, आइओडब्लू श्रवण कुमार, जीआरपी थानाध्यक्ष संजीव कुमार समेत अन्य रेल अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन का छठा राज्य सम्मेलन, न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर मंथन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन