सदर अस्पताल के नये उपाधीक्षक बने डॉ विजय

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल के नये उपाधीक्षक शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ विजय कुमार वर्मा को बनाया गया है. इसके लिए सीएस डॉ विनोद कुमार सिंह ने बुधवार को पत्र जारी कर दिया है.

विज्ञापन

मोतिहारी. सदर अस्पताल के नये उपाधीक्षक शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ विजय कुमार वर्मा को बनाया गया है. इसके लिए सीएस डॉ विनोद कुमार सिंह ने बुधवार को पत्र जारी कर दिया है. डीएम के अनुमोदन के बाद सीएस ने यह आदेश जारी किया है. अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था को सुधारने के लिए यह बदलाव किया गया है. गौरतलब हो कि पूर्व उपाधीक्षक डॉ एसएन सिंह के सेवानिवृत्ति के बाद उपाधीक्षक के पद पर डॉ अवधेश कुमार को प्रभार दिया गया, लेकिन अस्पताल में लगातार अव्यव्सथा की स्थिति को देखते हुए अब इस पद पर डॉ वर्मा की प्रतिनियुक्ति की गयी है. वहीं नया उपाधीक्षक डॉ विजय कुमार वर्मा ने पूछने पर बताया कि अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे. आठ चिकित्सकों का सीएस ने हाजरी काटी मोतिहारी. लापरवाह आठ चिकित्सकों पर सीएस ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण पूछा है, जिन चिकित्सकों की उपस्थिति पंजी में हाजिरी काटा गया है, उनमें डॉ अमित कुमार, डॉ मनीष कुमार सहित आठ चिकित्सकों के नाम शामिल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन