ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन

अरेराज-पटना पथ के बीजधरी बाजार के समीप रविवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गयी.

विज्ञापन

केसरिया. अरेराज-पटना पथ के बीजधरी बाजार के समीप रविवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गयी. घटना के बाद चालक घटनास्थल से करीब तीन किमी दूर लाला छपरा-सतरघाट रोड पर ट्रक छोड़ फरार हो गया. मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के भतहंडी निवासी चंद्रभूषण मिश्र (50) के रूप में हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि चंद्रभूषण मिश्र साइकिल से केसरिया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान घटनास्थल के समीप साहेबगंज की तरफ से आ रहे धान लदे ट्रक ने रौंद दिया, जिससे चंद्रभूषण की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करा परिजन सौंप दिया. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन