उधारी मांगने पर दंपत्ति पर रॉड से हमला

Updated:
विज्ञापन

कर्ज में दिया पैसा वापस मांगने पर शशिभूषण कुमार व उसकी पत्नी नितन देवी को रॉड से मार घायल कर दिया गया.

विज्ञापन

मोतिहारी . मुफस्सिल थाने के मच्छहा गांव में कर्ज में दिया पैसा वापस मांगने पर शशिभूषण कुमार व उसकी पत्नी नितन देवी को रॉड से मार घायल कर दिया गया. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर शशिभूषण ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने ललन कुमार, सीमा देवी व विश्वबंधु कुमार को आरोपित किया है. शशिभूषण ने पुलिस को बताया है कि उसने ललन को बहन की शादी में एक लाख रुपये कर्ज दिया था. वापस मांगने पर उसने देने से इंकार कर दिया. उसके बाद गाली गलौज व रॉड से मार जख्मी कर दिया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन