सुपारी किलर गोलू ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jan 2025 10:11 PM

विज्ञापन

पिपरा महुआवा का रहने वाला सुपारी किलर गोलू कुमार ने पुलिस की बढ़ती दबिश के कारण सोमवार को न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया.

विज्ञापन

मोतिहारी . पिपरा महुआवा का रहने वाला सुपारी किलर गोलू कुमार ने पुलिस की बढ़ती दबिश के कारण सोमवार को न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया. उसपर विशुनपुरवा के युवक अजीत की सुपारी लेकर हत्या करने का आरोप है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गोलू को रिमांड पर लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि अजीत की हत्या प्रेम प्रसंग में की गयी थी. अजीत विशुनपुरवा के एक लड़की से प्यार करता था. उसपर शादी का दबाव बनाता था.उसके परिजनों को मैसेज भेज कहता था कि शादी हमसे नहीं हुई तो आपलोगों को बदनाम कर देंगे. तस्वीर वायरल करने की भी धमकी देता था. लड़की की दिसम्बर में शादी के बाद अजीत ने सारी हदे पार कर दी. उसके ससुराल वालों के पास तस्वीर भेजने की भी धमकी दे रहा था. आजीत होकर लड़की के पिता ने गोलू को तीन लाख रूपये की सुपारी देकर अजीत की हत्या करवा दी. अपराधियों ने उसके शव को जमीन में गाड़ भी दिया. 40 दिन बाद शव को जमीन खोद निकाला गया था. एसपी ने बताया कि लड़की के आरोपी पिता विनोद प्रसाद शव बरामद होने के बाद पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण किया था. वहीं गोलू ने कोर्ट में पहुंच कर आत्म समर्पण कर दिया. बाकि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. बताते चले कि 29 नवम्बर को अजीत को बलवा टोला बुला उसकी हत्या कर दी गयी थी. उसका शव पांच जनवरी को जमीन खोद निकाला गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन