सदर अंचल व बिजली विभाग के पेच में अटक गया है अग्नि पीड़ित का मुआवजा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Apr 2024 10:08 PM

विज्ञापन

सदर अंचल मोतिहारी से उक्त पीड़ित को मुआवाजा नहीं मिल पा रहा है.

विज्ञापन

मोतिहारी. एक तरफ सरकार अग्नि पीड़ित परिवार को मुआवाजा देने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है, तो वही दूसरी तरफ सदर अंचल मोतिहारी से उक्त पीड़ित को मुआवाजा नहीं मिल पा रहा है. जिससे परेशान हो कर लोग मुआवजा की आश छोड़ देना ही मुनासिब समझने लगे है. स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इससे आजिज हो गये है. बासमनपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य नीलम देवी के प्रतिनिधि धीरज कुमार यादव ने बताया कि बासमनपुर पंचायत के वार्ड 16 में 6 अप्रैल को सुनीता देवी व रमेश माझी के घर बिजली के शर्ट सर्किट से आग लग गयी. जिसमें पूरा घर जलकर उसका राख हो गया है. उसी प्रकार वार्ड 12 बेदिया चौक के पास शॉट सर्किट से मुसाफिर भगत गेहूं लादकर जा रहा था जिसका ट्रैक्टर व ट्रेलर जलकर राख हो गया है. लेकिन मुआवाजा नहीं मिल पाया है. अंचल नाजीर पीड़ित परिवार से ठीक से बात भी नहीं करते है. कहते है बिजली के शर्ट सर्किट से जला है तो वही विभाग मुआवाजा देगा. इस संबंध में सीओ ने बताया कि अंचल से वैसे लोगों को मुआवाजा दिया जाता है जिनका आवासीय घर जला हो. ट्रैक्टर व ट्रॉली जलने वाले को मुआवजा बीमा कंपनी या डीटीओ से मुआवजा दिया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन