आर्थिक तंगी के कारण बुजुर्ग ने गले में फंदा लगा की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कजराहा गांव में एक बुजुर्ग ने आर्थिक तंगी के कारण गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

विज्ञापन

मधुबनी. थाना क्षेत्र के कजराहा गांव में एक बुजुर्ग ने आर्थिक तंगी के कारण गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक विगु सहनी (50) कजराहा के गोपाल सहनी का पुत्र था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. घटना के बाबत पुत्र सुनील सहनी ने थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया कि पिता टीबी रोग से ग्रसित थे. उनके इलाज में काफी पैसा खर्च हो गया. इस कारण आर्थिक तंगी हो गयी. इसी तंगी व बीमारी के कारण वे मानसिक रूप से परेशान रहते थे. रविवार की सुबह उन्होंने अपने कमरे में फंदा लगा आत्महत्या कर ली. मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया है. पुत्र के आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन