पूर्वी चंपारण: फेंसिंग खिलाड़ी केशर राज का भारतीय टीम में चयन, ताइवान में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
केशर राज | Prabhat Khabar Network
पूर्वी चंपारण की फेंसिंग खिलाड़ी केशर राज ने एशियन कैडेट कप 2026 के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है. वे ताइवान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. इस उपलब्धि से पूरे बिहार में खुशी की लहर है.
Keshar Raj Fencing: पूर्वी चंपारण जिले की प्रतिभाशाली फेंसिंग (तलवारबाजी) खिलाड़ी केशर राज ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी जगह बनाकर पूरे चंपारण और राज्य का नाम रोशन किया है. केशर राज का चयन एशियन कैडेट कप 2026 के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम में हुआ है. वे आगामी 31 जुलाई से 2 अगस्त तक ताइवान (टाइपे) में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.
राष्ट्रीय रैंकिंग में 9वें स्थान पर हैं केशर
केशर राज वर्तमान में राष्ट्रीय रैंकिंग में 9वें स्थान पर हैं. बिहार फेंसिंग संगठन के सचिव कुशल प्रसाद ने बताया कि केशर राज अत्यंत असाधारण प्रतिभा की धनी खिलाड़ी हैं. उन्होंने फॉइल स्पर्धा में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. वे अब तक देश व राज्य के लिए कई पदक जीत चुकी हैं.
जिले और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर
केशर राज की इस उपलब्धि से पूर्वी चंपारण जिले सहित पूरे बिहार के खेल जगत और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है. स्थानीय खेल संगठनों, कोचों और अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है. बिहार फेंसिंग संगठन के संरक्षक रामशंकर प्रसाद, अध्यक्ष सुष्मिता रतन, पूर्वी चंपारण फेंसिंग संगठन के अध्यक्ष सुभाष सिंह व सचिव शुभम कुमार ने भी हर्ष व्यक्त किया है.
ये भी पढ़ें: मोतिहारी: नाहिदा खानम ने उत्तीर्ण की ऑल इंडिया बार परीक्षा, इलाके में खुशी की लहर
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए