युवक को पीटते रहे दबंग, देखती रही पुलिस
रेलवे स्टेशन पर आधा दर्जन दबंगों ने एक युवक की जमकर पिटाई की.
सुगौली . रेलवे स्टेशन पर आधा दर्जन दबंगों ने एक युवक की जमकर पिटाई की. पिटाई से उसके खून से स्टेशन परिसर रंगीन दिखने लगा. युवक मदद के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन मदद के लिए न तो जीआरपी न ही यात्री आगे बढ़े. युवक अपने घर वालों को सूचना देने की बात कर रहा था. इसी बीच किसी ने घटना का वीडियो बना लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि प्रभात खबर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. रेलवे स्टेशन पर किसी का मोबाइल चोरी हो गया था. एक युवक पर शक था. इसके बाद करीब आधा दर्जन दबंगों ने उसे पकड़ लिया और धुआंधार पिटाई शुरू कर दी. हालांकि तलाशी के दौरान युवक के पास से कोई मोबाइल बरामद नहीं हुआ. रेल थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आपस में युवकों ने स्टेशन पर मारपीट की. मारपीट के बाद सभी ट्रेन से निकल गये.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए