मोतिहारी में सिर काटकर व्यवसायी की निर्मम हत्या, अपराधियों ने सोए अवस्था में घटना को दिया अंजाम…
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 31 Aug 2024 1:56 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है. जहां एक व्यवसायी की निर्मम हत्या की गई है. यह घटना पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.
Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है. जहां एक व्यवसायी की निर्मम हत्या की गई है. यह घटना पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. व्यवसायी की हत्या शुक्रवार देर रात धारदार हथियार से सिर काटकर की गई है. मृतक की पहचान चैता पंचायत के बाजार टोला वार्ड नंबर तीन निवासी 40 वर्षीय छोटे लाल साह के रूप में की गई है.
मृतक आलू-प्याज का थोक व्यवसायी था. घटना के समय वह चैता पंचायत के ही वार्ड नं 2 स्थित अपने धान के खेत में सोया था. इसी दौरान देर रात सोए अवस्था में धारदार हथियार से सिर पर हमला कर उसका मर्डर कर दिया गया.
Also Read: सुपौल में अपराधियों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति को मारी गोली, अवैध संबंध का है मामला…
घर से कुछ दूरी पर खेत में सो रहा था छोटे लाल
स्थानीय लोगों ने बताया कि छोटे लाल साह घर से कुछ दूर स्थित अपने धान की फसल में पानी पटाने गया था. रात में वहीं खटिया पर सो गया. इसी क्रम में देर रात उसकी निर्मम हत्या कर दी गई. रात में इस घटना के बारे में किसी को पता नहीं चला.
शनिवार सुबह जब लोग अपने खेत की ओर निकले तो छोटे लाल मृत पड़ा हुआ था. उसके सिर को काट दिया गया था. घटना की सूचना जैसे हीं गांव में पहुंची, इलाके में सनसनी फ़ैल गई. बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए. मृतक के परिजन दहाड़ मारकर रो रहे थे.
Also Read: खगड़िया में नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा
स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद डीएसपी सुबोध कुमार, थानाध्यक्ष शकुंतला कुमारी घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुट गईं. ग्रामीणों की मांग पर जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाई गई. मुजफ्फरपुर से आई फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की और नमूने एकत्र किए. अभी तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.
40 विभूतियों को किया गया सम्मानित, क्या बोले उपसभापति हरिवंश?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










