25 हजार का इनामी बिगू गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पकड़ीदयाल के मधुबनीघाट से 25 हजार का इनामी विगू कुमार उर्फ विगू राय पकड़ा गया.

विज्ञापन

मोतिहारी . पकड़ीदयाल के मधुबनीघाट से 25 हजार का इनामी विगू कुमार उर्फ विगू राय पकड़ा गया. उसपर पकड़ीदयाल थाने में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है. फरारी की स्थिति में पुलिस ने उसपर इनाम घोषित किया था. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार इनामी बदमाश पकड़ीदयाल के डुमरबाना गांव का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि गुरूवार को सूचना मिली कि इनामी बदमाश विगू मधुबनीघाट के पास मंडरा रहा है. सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी दुर्गा शक्ति के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. उसपर हत्या केा प्रयास के दो, चोरी के पांच, दलित उत्पीड़न के दो व शराब तस्करी के दो मामले दर्ज है, जिसमें तीन मामलों में वह वांछित था. छापेमारी में मुख्यालय डीएसपी दुर्गा शक्ति, पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष शकुंतला कुमारी, दारोगा चंदन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे. गिरफ्तार बदमाश को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन