मोतिहारी में नातिया मुशायरे की महफिल, बिहार के कई जिलों से पहुंचे शायर

Updated:
विज्ञापन

नातिया मुशायरे में मौजूद इस्लामी शायर व अन्य | Prabhat Khabar Network

अगरवा में आयोजित नातिया मुशायरे में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से आए शायरों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से समां बांधा. कार्यक्रम में पैगंबर हजरत मुहम्मद की सीरत और ईद मिलादुन्नबी के महत्व पर भी चर्चा हुई.

विज्ञापन

मोतिहारी नातिया मुशायरे: रबीउल अव्वल के पवित्र महीने में शनिवार की शाम अगरवा स्थित एमबी पैलेस में भव्य नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया. शहर के प्रसिद्ध अधिवक्ता एडवोकेट शम्सुर्रहमान खान अलीग के संयोजन एवं आयोजन में हुए कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न इलाकों से पहुंचे शायरों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं पेश कीं. नातिया कलाम से सजी शाम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

पैगंबर की सीरत पर हुई चर्चा

कार्यक्रम की अध्यक्षता आईटा के राज्य सदस्य एवं जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के सदस्य अबू नस्र निहालुद्दीन ने की, जबकि संचालन फसीह अख्तर फसीह ने किया. अध्यक्षीय संबोधन में अबू नस्र निहालुद्दीन ने पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत-ए-पाक पर विस्तार से प्रकाश डाला.

उन्होंने ईश्वर की एकता और विभिन्न धर्मों में मौजूद एकेश्वरवाद की अवधारणा का भी उल्लेख किया. वहीं सुहैल साहिल ने ईद मिलादुन्नबी के महत्व पर अपने विचार रखे.

‘कलाम-ए-फसीह’ का हुआ विमोचन

मुशायरे के दौरान फसीह अख्तर फसीह की काव्य कृति ‘कलाम-ए-फसीह’ का विमोचन भी किया गया. साहित्य और नातिया शायरी से जुड़े लोगों के लिए इसे कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण माना गया.

कार्यक्रम में पटना से प्रसिद्ध शायर एवं साहित्यकार मोइन गढ़ियावी और शायर वारिस इस्लामपुरी पहुंचे. मुजफ्फरपुर से डॉ. ताहिरुद्दीन ताहिर, आदापुर से एस. कमर चंपारनी और शायरा डॉ. तहरीम फातिमा समेत कई शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं.

नातिया कलाम से आध्यात्मिक माहौल

नातिया मुशायरे में शायरों ने पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में अपने कलाम पेश किए. शायरों की आवाज और तरन्नुम से कार्यक्रम स्थल पर आध्यात्मिक और खुशनुमा माहौल बना रहा.

वारिस इस्लामपुरी, मोइन गढ़ियावी, डॉ. ताहिरुद्दीन ताहिर, फसीह अख्तर फसीह, कारी मुजीबुर्रहमान, एस. कमर चंपारनी, कारी असगर जहांआबादी, बशीर खगड़ियावी और डॉ. तहरीम फातिमा ने अपने नातिया कलाम से श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी.

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में डॉ. एसएम मिन्नतुल्लाह, पूर्व मुखिया इनामुल हक खान, राजद नेता मोहम्मद इनामुल हक, सैयद साजिद हुसैन, शहजाद खान, इंजीनियर तनवीर खान, जिला औकाफ कमेटी के अध्यक्ष सैयद मुबीन अहमद, कैसर आलम खान, मास्टर सगीर अहमद और मोहम्मद नबील खान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

कार्यक्रम के संयोजक सह आयोजक एडवोकेट शम्सुर्रहमान खान अलीग ने सभी अतिथियों, शायरों, साहित्यकारों और श्रोताओं का स्वागत किया. उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया.

यह भी पढे़ं:

मोतिहारी में बाइक मैकेनिक संघ की बैठक, लेबर चार्ज और साप्ताहिक बंदी पर बड़ा फैसला


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन