उद्घाटन मैच में बैरिया ने टिकैता को 34 रनों से किया पराजित
प्रखंड क्षेत्र के गोबिंदापुर स्थित खेल मैदान से बुधवार को ग्रीन इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ
पीपराकोठी. प्रखंड क्षेत्र के गोबिंदापुर स्थित खेल मैदान से बुधवार को ग्रीन इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ, जिसका उद्घाटन मैच बैरिया बनाम टिकैता के बीच हुआ. जिसमें बैरिया ने टिकैता को 34 रन से पराजित किया. इसके इसके पूर्व सामाजिक सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष डा अखलाख अहमद ने मैच का पारंपरिक उद्घाटन किया व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. उद्घाटन मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बैरिया की टीम ने ऑल आउट होकर 139 रन बनाई. लक्ष्य का पीछा करते हुए टिकैता की पूरी टीम 105 रनों पर ऑल आउट हो गयी. इस तरह बैरिया ने टिकैता को 34 रनों से पराजित कर दिया. जिसमें मैन ऑफ द मैच चंदन कुमार को दिया गया. मौके पर डा अखलाख, धर्मपाल कुमार, फिरोज आलम, साहेब आलम, नवील अंसारी, मुन्ना आलम सहित अन्य मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए