सहायक अवर निरीक्षण प्रचालक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 8083 में 3568 अभ्यर्थी हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन

परीक्षा केन्द्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की सहायक अवर निरीक्षक परीक्षा मोतीहारी में शांतिपूर्ण संपन्न हुई. 12 परीक्षा केंद्रों पर कुल 8083 अभ्यर्थियों में से 3568 शामिल हुए. परीक्षा के बाद अब सभी को परिणाम का इंतजार है.

विज्ञापन

Motihari News: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना की ओर से सहायक अवर निरीक्षण प्रचालक पद पर नियुक्ति के लिए आयोजित प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा बुधवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई. परीक्षा में कुल 8083 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3568 शामिल हुए, जबकि 4515 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.

विज्ञापन

सुबह 11 बजे से एक बजे तक हुई परीक्षा

परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई. अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग का समय सुबह 9:30 बजे निर्धारित था. सभी केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई, जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया.

विभिन्न केंद्रों पर रही यह उपस्थिति

डीईओ कार्यालय के अनुसार एलएनडी कॉलेज में 936 में 359, एमजेके कन्या इंटर कॉलेज में 888 में 364, जिला स्कूल प्लस टू विद्यालय में 744 में 293, डॉ. एसकेएस महिला कॉलेज में 744 में 297, मंगल सेमिनरी में 672 में 397, पीएम श्री गोपाल साह विद्यालय में 696 में 276, श्री राजा राम उच्च विद्यालय, तुरकौलिया में 696 में 283, मुजीब बालिका प्लस टू विद्यालय में 600 में 231, एएन कॉलेज में 528 में 216, केम्ब्रिज इंटरनेशनल एकेडमी, सिधिंया हेवन में 786 में 480, प्रभावती गुप्ता कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में 432 में 154 तथा जेएसके प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, तुरकौलिया में 361 में 218 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए.

परीक्षा के बाद रिजल्ट का इंतजार

परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी केंद्रों से बाहर निकलते हुए प्रश्नपत्र पर चर्चा करते नजर आए. कई परीक्षार्थियों ने कहा कि परीक्षा अच्छी रही और अब उन्हें परिणाम का इंतजार है. परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी अभ्यर्थी अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन