17 सितंबर की शाम बूथ-बूथ जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, मोतिहारी में भाजपा की बैठक

Author Amresh kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

बैठक करते सांसद राधामोहन सिंह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रव्यापी 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम के तहत देश भर के बूथों और कार्यकर्ताओं के घरों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे. मोतिहारी में भाजपा पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक में इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई.

विज्ञापन

Motihari BJP meeting News: राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आगामी 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को चरखा पार्क के निकट निर्माणाधीन पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय के सभागार में भाजपा जिला पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने शिरकत की और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

विज्ञापन

बूथों और कार्यकर्ताओं के घरों पर प्रज्ज्वलित होंगे दीप

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर की संध्या पर देश भर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस विशेष आयोजन के दौरान मरीन ड्राइव, विभिन्न मठ-मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ जिले के सभी मतदान केंद्रों यानी बूथों और भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर भव्य रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे.

प्रधानमंत्री के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर अभियान

सांसद ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाना है. उन्होंने इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री के प्रति जनता और कार्यकर्ताओं के स्नेह व विश्वास की अभिव्यक्ति का बड़ा अवसर बताया.

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जनभागीदारी की अपील

सांसद राधामोहन सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता से भी इस कार्यक्रम को भारी जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया. बैठक में मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, ललन सहनी, डॉ लालबाबू प्रसाद, अखिलेश सिंह, प्रकाश अस्थाना समेत बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने तैयारियों को अंतिम रूप देने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें... मां की डांट से नाराज होकर छठी कक्षा का छात्र लापता, पुलिस तलाश में जुटी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन