रामगढ़वा: आंगनबाड़ी सेविका रंजना देवी का हार्ट अटैक से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन

रंजना देवी का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़वा में आंगनबाड़ी सेविका रंजना देवी का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

विज्ञापन

Ramgarhwa News Anganwadi: पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत धनहर देहुली टोला बौधा (वार्ड 11) स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 150 की सेविका रंजना देवी (43) का सोमवार को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन की खबर से परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुत्र ने दी मुखाग्नि

घटना से जुड़ी मुख्य बातें:

  • दिवंगत सेविका रंजना देवी अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री और भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं.
  • उनके बड़े पुत्र रवि कुशवाहा ने नम आंखों से उन्हें मुखाग्नि दी.
  • ग्रामीणों के अनुसार रंजना देवी अत्यंत सरल, मिलनसार और मृदुभाषी स्वभाव की महिला थीं.
  • आंगनबाड़ी केंद्र और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रियता को क्षेत्रवासी सदैव याद रखेंगे.

जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने व्यक्त की संवेदना

निधन पर जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव कुशवाहा, आमोद कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, लाल बाबू कुमार, बबलू कुमार और नूर अख्तर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने गहरा दुख व्यक्त किया. सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

ये भी पढ़ें: रक्सौल: रितु रानी को एआई में मास्टर ऑफ डिजाइन की उपाधि, ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मिला सम्मान


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन