मोतिहारी: रक्सौल की बेटी अक्षरा गुप्ता को फिर मिली बिहार अंडर-19 टीम की कमान

Updated:
विज्ञापन

रक्सौल की क्रिकेटर अक्षरा गुप्ता.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रक्सौल की 15 वर्षीय महिला क्रिकेटर अक्षरा गुप्ता को लगातार दूसरे वर्ष बिहार अंडर-19 महिला जोनल टीम की टी-20 और वनडे दोनों प्रारूपों की कप्तानी सौंपी गई है. अक्षरा दो वर्षों में लगातार चार बीसीसीआई टूर्नामेंट खेलने वाली बिहार की पहली महिला क्रिकेटर भी बन गई हैं. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

रक्सौल से मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

विज्ञापन

Motihari News: रक्सौल की होनहार महिला क्रिकेटर अक्षरा गुप्ता को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी मिली है. महज 15 वर्ष की उम्र में उन्हें वर्ष 2026 के लिए बिहार अंडर-19 महिला जोनल टीम की टी-20 और वनडे (ODI) दोनों प्रारूपों की कप्तानी सौंपी गई है. बिहार क्रिकेट जगत में इसे उनकी प्रतिभा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता की बड़ी पहचान माना जा रहा है.

8 जून से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में करेंगी नेतृत्व

पटना में 8 जून से शुरू होने जा रहे अंडर-19 महिला जोनल टूर्नामेंट में अक्षरा गुप्ता बिहार टीम की कप्तानी करती नजर आएंगी. लगातार दूसरे वर्ष कप्तानी मिलने से यह साफ हो गया है कि बिहार क्रिकेट संघ को उनकी नेतृत्व क्षमता पर पूरा भरोसा है.

पिछले वर्ष टीम को बनाया था जोनल चैंपियन

अक्षरा ने वर्ष 2025 में अपनी कप्तानी में बिहार अंडर-19 महिला टीम को लगातार चार मुकाबलों में जीत दिलाकर जोनल चैंपियन बनाया था. पूरे टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन की खूब सराहना हुई थी. बेहतरीन खेल के लिए उन्हें दो बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था.

चार बीसीसीआई टूर्नामेंट खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर

अक्षरा गुप्ता ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है. वह दो वर्षों के भीतर लगातार चार बीसीसीआई महिला टूर्नामेंट खेलने वाली बिहार की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं. यह उपलब्धि उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन, कड़ी मेहनत और क्रिकेट के प्रति समर्पण को दर्शाती है.

युवा खिलाड़ियों के लिए बनीं प्रेरणा

रक्सौल जैसे सीमावर्ती शहर से निकलकर राज्य स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली अक्षरा आज बिहार की युवा महिला क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं. उनकी सफलता यह साबित करती है कि प्रतिभा और मेहनत के दम पर छोटे शहरों के खिलाड़ी भी बड़े मंच तक अपनी पहचान बना सकते हैं.

भविष्य में भारतीय टीम तक पहुंचने की उम्मीद

क्रिकेट जानकारों का मानना है कि यदि अक्षरा इसी तरह प्रदर्शन करती रहीं तो आने वाले वर्षों में वह बिहार ही नहीं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम में भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर सकती हैं.

उनकी इस उपलब्धि से रक्सौल समेत पूरे पूर्वी चंपारण जिले में खुशी का माहौल है. खेल प्रेमियों और क्रिकेट प्रशंसकों ने उन्हें आगामी टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन