ePaper

ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार युवक की मौत

Updated at : 05 Oct 2024 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार युवक की मौत

स्टेट हाइवे 74 पथ पर हुसैनी ढाठ के समीप शुक्रवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से एक साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज के दौरान शनिवार को शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई.

विज्ञापन

डुमरियाघाट.स्टेट हाइवे 74 पथ पर हुसैनी ढाठ के समीप शुक्रवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से एक साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज के दौरान शनिवार को शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई. मृत युवक पंकज कुमार उम्र 27 वर्ष है, जो केसरिया थाना के बेनीपुर गांव के रहने वाले त्रिभुवन साह का पुत्र है. घटना के संबंध में बताया जाता है की वह अपने साइकिल से हुसैनी बाजार सामान खरीदने आया था,जहां से वह घर वापस जा रहा था की उसी दौरान हुसैनी ढाठ के समीप केसरिया के तरफ से तेज गति से आरही ट्रक ने उसे ठोकर मार दिया,. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे के बाद राहगीरों ने उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देख बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया. ट्रक बंगाल से पान का पत्ता लोडकर यूपी जा रहा था. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने लगा, जिसे ग्रामीणों ने पुलिस की सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया. वहीं चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा.थानाध्यक्ष ध्रुवनारायण ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन