आग लगने से एक घर सहित लाखों की क्षति

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भितघरवा मठ गांव में शनिवार की सुबह शिवजी राउत के घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गयी, जिसमें लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गया.

विज्ञापन

पताही. थाना क्षेत्र के भितघरवा मठ गांव में शनिवार की सुबह शिवजी राउत के घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गयी, जिसमें लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गया. वहीं आग बुझाने के दौरान शिवजी राउत के भाई एवं उसकी पत्नी का हाथ झुलस गया. घर में रखा रुपया , अनाज , कपड़ा , बर्तन, फर्नीचर आदि समान जल गये. सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड एवं ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका. मिली जानकारी के अनुसार गैस चूल्हा पर खाना बन रहा था. इस दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गयी और देखते ही देखते पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया. वहीं सिलेंडर में लगे आग को बुझाने के क्रम में शिवजी राउत के भाई एवं उसकी पत्नी का हाथ झुलस गया. सीओ नाजनी अकरम ने बताया कि हल्का कर्मचारी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन