बाइक चालक ने साइकिल सवार युवती को रौंदा, मौत

सुरहां-सिसवा मुख्य मार्ग में पुल के समीप गुरुवार की संध्या बाइक चालक ने साइकिल सवार एक युवती को रौंदा दिया, जहां घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
बंजरिया. सुरहां-सिसवा मुख्य मार्ग में पुल के समीप गुरुवार की संध्या बाइक चालक ने साइकिल सवार एक युवती को रौंदा दिया, जहां घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृत युवती थाना क्षेत्र के बथना गांव निवासी इंद्रजीत मुखिया के 20 वर्षीय पुत्री बच्ची कुमारी हैं. वहीं घटना के बाद बाइक चालक गाड़ी लेकर भागने लगा. इस दौरान लोगों ने पीछा कर बाइक को पकड़ लिया, जबकि चालक भागने में सफल रहा. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार बच्ची कुमारी अपने घर बथना से शहर के कुंआरी देवी चौक दवा लेने साइकिल से गयी थी. वह दवा लेकर वापस घर लौट रही थी. इसी दौरान सुरहां- सिसवा मुख्य मार्ग में पुल के समीप लापरवाह बाइक चालक ने उसे रौंदा दिया. घटना के बाद मृत युवती के माता – पिता, भाई सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




