1700 करोड़ की लागत वाले डबल लाइन रेल ब्रिज पर अक्टूबर से चलेंगी ट्रेनें! इन स्टेशनों से जुड़ेगा नया पुल

Updated:
विज्ञापन

रेल ब्रिज (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Mokama Double Line Rail Bridge: बिहार में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कई प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. इसी क्रम में मोकामा में डबल लाइन रेल ब्रिज का काम तेजी से किया जा रहा है. संभावना जताई जा रही है कि अक्टूबर महीने में इस रेल लाइन का उद्घाटन किया जा सकता है.

विज्ञापन

Mokama Double Line Rail Bridge: पटना के मोकामा में गंगा नदी पर राजेंद्र सेतु के समानांतर डबल लाइन रेल ब्रिज का निर्माण किया गया है. अब इस पर ट्रेन चलाने को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है. फिलहाल, इस नए ब्रिज को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने का काम किया जा रहा है. संभावना जताई जा रही है कि अक्टूबर महीने से नए रेल पुल से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सकता है.

विज्ञापन

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मेगा ब्लॉक

जानकारी के मुताबिक, 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मेगा ब्लॉक किया जाएगा. नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा. इस दौरान डबल लाइन रेल पुल और सिग्नलिंग को अलग-अलग इलेक्ट्रॉनिक पैनल से जोड़ा जाएगा. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस दौरान कई प्रमुख ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है. फिलहाल, नए रेल लाइन को मोकामा-बरौनी और हावड़ा-दिल्ली मेन लाइन से जोड़ा जाएगा.

इन स्टेशनों से होगा कनेक्ट

रेलवे की माने तो, नया पुल अपर हथीदह, ताल जंक्शन, रामपुर दुमरा, दिनकर ग्राम सिमरिया और बरौनी जंक्शन से जुड़ेगा. पुराने गंगा पुल पर सिर्फ सिंगल लाइन है और तकनीकी कारण होने की वजह से समानांतर नया पुल बनाया गया है. इस रेल प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद यात्रियों को काफी राहत मिल सकेगी.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कई ट्रेनों के बदलेंगे रूट

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-कामाख्या, हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा मेल समेत कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़े, इसकी वजह से पहले ही जानकारी दे दी गई है.

1.86 किलोमीटर लंबी है परियोजना

इस रेल प्रोजेक्ट को करीब 1700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. इस परियोजना में मुख्य रेल पुल की लंबाई लगभग 1.86 किलोमीटर है, जबकि कनेक्टिंग ट्रैक समेत पूरी परियोजना करीब 14 किलोमीटर लंबी है. इससे ट्रेनों को आउटर पर लगने वाले जाम से भी राहत मिल सकेगी. ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद पटना, बेगूसराय, लखीसराय, समस्तीपुर, खगड़िया और सीमांचल समेत उत्तर-दक्षिण बिहार के कई जिलों के बीच सफर आसान होगा.

Also Read: 30 साल से ज्यादा की पुलिस सेवा, राष्ट्रपति पुरस्कार और लंबा अनुभव... जानिए कौन हैं बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन