Bihar News: जमुई में चोरी के आरोप में नाबालिग को पोल से बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: जमुई में एक नाबालिग को चोरी के आरोप में पोल से बांधकर मारा गया. ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. उसपर आरोप लगाया कि वो रोज एक घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देता था. जानिये पूरा मामला…

विज्ञापन

Bihar News: जमुई में एक नाबालिग को चोरी के आरोप में पकड़ा गया और पोल से बांधकर उसकी पिटाई की गयी. घटना से जुड़ी वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र की ये घटना बताई जा रही है. जहां 10 हजार रुपये चोरी के आरोप में लड़के को पीटा गया. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग को साथ लेकर गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

नाबालिग को पोल से बांधकर पीटा

बताया जाता है कि घटना बुधवार की है जहां 10 हजार रुपये चोरी के आरोप में कुछ ग्रामीणों ने एक नाबालिग को पोल से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी. नाबालिग चोर की पहचान सिकंदरा लछुआड़ मार्ग स्थित लॉर्ड जीसस स्कूल के समीप रहने वाले रितेश कुमार पिता सुनील महतो के रूप में हुई है.

ग्रामीणों का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त नाबालिग सिकंदरा गांधी बाजार स्थित अजय गुप्ता के घर में बीते 15 दिनों से चोरी कर रहा था. उसपर कांसे- पीतल के बर्तन सहित कई अन्य सामग्री की चोरी करने का आरोप लगाया गया है.

घर में घुसते देखा तो पकड़ा गया

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि बुधवार को नाबालिग अजय गुप्ता के घर में 10 हजार रुपये की चोरी के लिए घुसा था. पड़ोस के घर में रहने वाले एक युवक ने उसे अजय गुप्ता के घर में घुसते देख लिया, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया और बांधकर उसकी पिटाई भी की गई.

Also Read: विश्व एड्स दिवस: बिहार के इस जिले में 16 साल के अंदर मिल चुके करीब 800 संक्रमित, हैरान करते आंकड़े देखें
साथ ले गयी पुलिस

हालांकि मामले की सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और नाबालिग को अपने साथ ले गई है. बताते चलें कि भीड़ के द्वारा इस तरह की की घटना पहले भी कई बार जिले में सामने आ चुकी है.

(जमुई से गुलशन कश्यप)

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन