महिला की फोटो एडिट कर किया वायरल, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

खिरहर थाना क्षेत्र की एक महिला की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में जिरौल गांव निवासी आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

हरलाखी. खिरहर थाना क्षेत्र की एक महिला की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में जिरौल गांव निवासी आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी के अनुसार जिरौल गांव निवासी मो. नौशाद महिला की फोटो एडिट कर वायरल कर दिया. फिर मो. हारून रात को महिला के घर जाकर वायरल फोटो दिखाया और महिला के साथ छेड़खानी करने लगा. शोर मचाने पर मनचले युवक के परिजन मो. सद्दाम, मो. इलियास, मो. अजीम, मो. तैबुल, नौशाद राइन सहित अन्य लोगों ने महिला व उसकी 12 वर्षीय पुत्री के साथ मारपीट की. साथ ही गले से सोने की चेन भी छीन लिया. ग्रामीणों को जुटते देख केस नही करने की धमकी देकर सभी नामजद आरोपी भाग गये. पीड़ित महिला ने सीएचसी उमगांव जाकर इलाज करायी. थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने कहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन