पति को जख्मी कर जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव में एक महिला ने अपने पति को लोहे की रॉड से पीटकर अधमरा कर आभूषण व रुपए लेकर प्रेमी संग फरार हो गई.

विज्ञापन

हरलाखी. थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव में एक महिला ने अपने पति को लोहे की रॉड से पीटकर अधमरा कर आभूषण व रुपए लेकर प्रेमी संग फरार हो गई. जख्मी व्यक्ति की पहचान सिसोनी गांव निवासी देवेंद्र पासवान के रूप में हुई है. इस संबंध में पीड़ित देवेन्द्र पासवान ने थाने में आवेदन देकर पत्नी सुंदर देवी के खिलाफ शिकायत की है. पुलिस को दिये गये आवेदन में पीड़ित ने कहा है कि मेरे चार बच्चे हैं. बच्चे और पत्नी के साथ बाहर रहते थे. लेकिन चार माह से घर पर है. इसी बीच शनिवार को जब हम खाना खाकर सो गए तो रात करीब दो बजे मेरी पत्नी लोहे के रड से अचानक हमला कर दिया. सिर फटने के कारण काफी खून बहने से बेहोश हो गये. जब मेरी छोटी बच्ची रोने लगी तो उसने कहा कि चुप हो जाओ नहीं तो तुम्हें भी मार देगी. फिर वो आभूषण, कागजात और रुपए लेकर भाग गई. पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि उसकी पत्नी सुंदर देवी का बासोपट्टी थाना क्षेत्र के एक लड़का से अवैध संबंध है. पिछले चार साल से चोरी छिपे बात करती थी. साजिश करके जान से मारने की कोशिश की. घटना के बाद मेरी बेटी ने पड़ोसी को जगाया. फिर पड़ोसी ने उठाकर सीएचसी उमगांव में भर्ती कराया. थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन