विशेष अभियान में दो तस्कर व 11 पियक्कड़ गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की विशेष छापेमारी अभियान में दो तस्करों को भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है.
मधुबनी. उत्पाद विभाग की विशेष छापेमारी अभियान में दो तस्करों को भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र व नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में की गयी. उत्पाद अधीक्षक विजय कांत ठाकुर ने कहा है कि विशेष छापेमारी अभियान में फुलपरास थाना क्षेत्र में एक नयी महिंद्रा जाइलो कार से 340 लीटर नेपाली शराब बरामद किया गया है. मौके से कार चला रहे शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं टाउन थाना में स्कूटी से 27 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. वहीं 273 लीटर शराब नेपाल बॉर्डर क्षेत्र स्थित एक झाड़ी किनारे से बरामद किया गया. उत्पाद अधीक्षक ने कहा है कि विशेष अभियान में 11 पियक्कड़ों को भी गिरफ्तार किया गया है. शराब मामले में गिरफ्तार सभी 13 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




