देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

खुटौना पुलिस ने एक देसी कट्टा एवं दो कारतूस के साथ दो अपराधियों को पकड़ा है.

विज्ञापन

खुटौना. खुटौना पुलिस ने एक देसी कट्टा एवं दो कारतूस के साथ दो अपराधियों को पकड़ा है. गश्ती पर निकले पुलिस थाना क्षेत्र के बलानपट्टी नहर साइफन के पास देर रात जांच अभियान चला रही थी. पुअनी सह अपर थानाध्यक्ष सुनंदा कुमारी ने एक बाइक सवार को रोकने की कोशिश की. बाइक सवार पुलिस को देखते ही भागने लगा. लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया. बाइक एवं दोनों बाइक सवार की तलाशी ली. तलाशी के दौरान शंभु राय के कमर से एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ. हथियार बरामद होते ही दोनों को थाना पर लाकर पूछताछ की. जिसमें एक ने अपना नाम शंभु राय एवं दूसरा लक्ष्मण साह जो थाना क्षेत्र के बलानपट्टी गांव का रहने वाला बताया है. नया संशोधित कानून के अन्तर्गत मामला दर्ज करते हुए दोनों अपराधी को जेल भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन